
नीरज जायसवाल सिटी रिपोर्टर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भाजपा नेता की गुंडई का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कलमीटार के उपसरपंच उत्तम विश्वकर्मा को भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष और उनके समर्थकों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना से ग्रामवासियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित उपसरपंच और ग्रामवासी इतने डरे हुए हैं। कि वे अभी तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा पाए हैं।
यह घटना छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के बढ़ते अत्याचार का एक और उदाहरण है। ऐसे मामलों में प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उनके कार्यकर्ताओं का तानाशाही रवैया बढ़ गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।